फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लाखों रुपये के गहनों की चोरी का आरोपी ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
मलोया थाना पुलिस द्वारा ज्वेलरी चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी। 
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट के बंद घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी के मामले को सुलझाते हुए मलोया थाना पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की ज्वेलरी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान मोहाली के बलौंगी के रहने वाले देवेश शर्मा (28 ) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी इतना शातिर है कि नवंबर 2020 में साइकिल चोरी के एक मामले में सेक्टर 39 थाने में हवालात की सलाखे तोड़ कर फरार हो गया था। मलोया थाना पुलिस वीरवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि आरोपी चोरी की और कितनी वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


बंद पड़े घर को निशाना बनाने के आरोपी को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घर से चोरी ज्वेलरी की बरामदगी की है। इलाके में जो भी मामले अभी अनसुलझे हैं, उनको भी जल्द सुलझा लिया जाएंगे।

-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, एसएचओ मलोया




क्या है मामला
सेक्टर 38 वेस्ट की रहने वाली महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी महाराष्ट्र के पुणे में रहती है। वह इसी माह 3 अप्रैल को घर लॉक कर बेटी के पास गई हुई थी। उसे पड़ोसियों से 14 अप्रैल को चोरी की सूचना मिली थी। पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उनके घर की लाइटें ऑन थीं, शक होने पर जब उन्होंने देखा तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। उन्होेंने इसकी सूचना जीरकपुर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और घर में रखी ज्वेलरी और नकदी गायब थी। इसमे 60000 रुपये नकद, एक गोल्ड चेन, तीन गोल्ड इयररिंग, पांच गोल्ड सेट, एक गोल्ड किटी सेट, एक डायमंड सेट, एक डायमंड नेकलेस और दो गोल्ड चेन गायब थीं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें