फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेटा लूट मामला सुलझा: जालंधर पुलिस ने आरोपी को कार समेत मोगा से काबू किया, 18 अप्रैल को वारदात को दिया था अंजाम

Tue, 03 May 2022 05:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपियों मनजिंदर सिंह उर्फ कालू और लखविंदर सिंह उर्फ लक्खू की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जौहल मार्केट में क्रेटा कार लूटने वाले आरोपी को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हथियार और कार बरामद कर ली गई है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने मानवीय और वैज्ञानिक पहलुओं के साथ जांच करके मामले को सुलझाया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की शाम करीब सात बजकर 56 मिनट पर जौहल मार्केट के पास साझा चूल्हा से बंदूक दिखाकर एक हुंडई क्रेटा कार छीन ली गई। कमिश्नर तूर ने कहा कि पुलिस उपायुक्त जसकरनजीत सिंह तेजा, एडीसीपी-2 हरपाल सिंह रंधावा और सहायक पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह गिल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की गई। 

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा जिले के गांव डौलेवाला निवासी रछपाल सिंह उर्फ भोला को पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ शाहकोट और कोट इस्से खां थाने में एनडीपीएस एक्ट और स्नैचिंग की धाराओं के तहत दो मामले पहले से ही लंबित हैं। आरोपी का भाई दयाल सिंह पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत सलाखों के पीछे है और उसकी मां बलजिंदर कौर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपियों मनजिंदर सिंह उर्फ कालू और लखविंदर सिंह उर्फ लक्खू की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से छीनी गई कार के साथ एक देसी हथियार (देसी कट्टा) और पांच कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस मामले को सुलझाने वाली टीम को जल्द ही उचित इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर डीसीपी इंवेस्टिगेशन जसकिरनजीत सिंह तेजा, एसीपी गुरप्रीत सिंह गिल एवं अन्य भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें