फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर संचालक की हत्या: आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल सेंटर के मालिक मुकुल भारद्वाज की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रिंकू को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से पूछताछ के लिए उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


अगस्त के पहले सप्ताह में सेक्टर-तीन में एक टेलीकॉम कंपनी के कॉल सेंटर संचालक मुकुल की हत्या के बाद उसके शव को रायपुररानी में एक नदी के पास फेंक दिया गया था।

मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी मिंटू को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके भाई रिंकू की पुलिस को तलाश थी। इस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हत्या से जुड़े कुछ पहलुओं के सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या के बाद मुकुल की कार भी सेक्टर-तीन स्थित उसके दफ्तर के पास ही छोड़ दी थी। इस मामले में पहले ही पुलिस एक होटल संचालक को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें