फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चलती ट्रेन पर रील बनाना खतरे से नहीं खाली, युवाओं को पड़ रही जान गंवानी

Mon, 29 May 2023 11:39 PM IST
ajay kumar अमित जेतली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

फिरोजपुर मंडल की ओर से रेलवे नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए न तो कोई जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और न ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नतीजतन ट्रेन से गिरकर होने वाली मौतों के आंकड़े दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन के पायदान पर सफर करते नौजवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में सफर के दौरान एडवेंचर नौजवानों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। रील बनाने के चक्कर में ज्यादातर नौजवान डिब्बों के पायदन या फिर दरवाजे के पास बैठकर सफर कर रहे हैं और संतुलन बिगड़ने की वजह से चलती ट्रेन से गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो लुधियाना से ढंडारी और लुधियाना से लाडोवाल तक की रेलवे ट्रैक से प्रतिदिन 2 से 3 शव मिलने आम बात है।

विज्ञापन


यह सबकुछ जानते हुए भी रेल प्रशासन किसी तरह की पहलकदमी करने के मूढ़ में नहीं है। फिरोजपुर मंडल की ओर से रेलवे नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए न तो कोई जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और न ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नतीजतन ट्रेन से गिरकर होने वाली मौतों के आंकड़े दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें