फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध का कहरः नेशनल हाईवे 71 पर आपस में टकराए 12 वाहन, क्रूजर सवार 8 की मौत

Mon, 24 Dec 2018 02:51 PM IST
ajay kumar विक्रम, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
झज्जर में हादसा
विज्ञापन

हरियाणा के झज्जर में कोहरे के कारण एनएच-71 पर सोमवार सुबह 9:15 बजे हुए हादसे के बाद लगे जाम में फंसी क्रूजर को बादली फ्लाईओवर पर पीछे से आए ओवरलोड ट्राले ने बुरी तरह रौंद दिया। हादसा इतना भयंकर था कि क्रूजर सवार सात महिलाओं समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


गाड़ी सवार अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रूजर में करीब 16 लोग सवार थे, जो गांव किरड़ौद से शोक जताने नजफगढ़ जा रहे थे। ट्राला चालक समेत चार घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

सिटी थाना एसएचओ सीमा ने बताया कि जिले के गांव किरड़ौद के उदय सिंह के परिवार का सदस्य ज्ञान सिंह नजफगढ़ में रहता है। 13 दिसंबर को उनके बेटे राहुल की पत्नी की डिलीवरी के दौरान मौत गई थी। सोमवार सुबह पूरा परिवार क्रूजर गाड़ी में शोक जताने नजफगढ़ जा रहा था। इनकी गाड़ी जब एनएच-71 पर झज्जर के बादली फ्लाईओवर के पास पहुंची तो वहां कोहरे के कारण पहले से ही ट्रक और स्कूल बस की टक्कर होने से जाम लगा था।

विज्ञापन



उनकी गाड़ी भी जाम के कारण लगी लाइन में आ गई। उसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ओवरलोड ट्राले ने उनकी गाड़ी को बुरी तरह से टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में क्रूजर सवार किरड़ौद गांव निवासी सतपाल पुत्र राममेहर, संतोष पत्नी चंद्रभान, कांता पत्नी सतपाल, प्रेमलता पत्नी देवेंद्र, लक्ष्मी पत्नी सतबीर, रामकली पत्नी रोहताश, शीला पत्नी प्रकाश, खजानी पत्नी जयकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। 

ये लोग हुए घायल
गंभीर रूप से घायल पुष्पा पत्नी रमेश, मांगे पुत्र हरदयाल निवासी किरड़ौद को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। कमलेश पत्नी अशोक, दिनेश पुत्र इंद्राज, अंजू पत्नी सुदेश, राजबाला पत्नी राजेश, उदय सिंह चकतिया निवासी किरड़ौद सामान्य अस्पताल झज्जर में उपचाराधीन हैं। क्रूजर चालक रोहताश पुत्र कुंदन निवासी दादनपुर और ट्राला चालक हेमराज को भी रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं पहले से हुए हादसे में घायल स्कूल बस चालक विनोद पुत्र राधेश्याम निवासी चांदपुर का झज्जर के सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये
हादसे की सूचना पर सामान्य अस्पताल पहुंचे कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और आंशिक रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें