फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मंडी गोबिंदगढ़ में फर्नेस इकाई में हादसा, सात मजदूर झुलसे, दो गंभीर हालत में लुधियाना रेफर

Tue, 19 Mar 2024 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

घायल हुए तीन मजदूर सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ और दो मजदूर निजी अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में भर्ती करवाए गए हैं। यह हादसा फर्नेस इकाई पर लगी क्रेन का रास्ता टूटने से हुआ बताया जा रहा है जिस पर काम करते हुए करीब सात मजदूर झुलस गए हैं। सभी मजदूर प्रवासी हैं।  
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ की फर्नेस इकाई में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड कुंभ इलाके में मंगलवार सुबह पीएस कास्टिंग फर्नेस इकाई में हादसा हो गया। हादसे में सात मजदूर बुरी तरह से झुलस गए जिनमें से दो मजदूरों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें डीएमसी लुधियाना इलाज के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


घायल हुए तीन मजदूर सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ और दो मजदूर निजी अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में भर्ती करवाए गए हैं। यह हादसा फर्नेस इकाई पर लगी क्रेन का रास्ता टूटने से हुआ बताया जा रहा है जिस पर काम करते हुए करीब सात मजदूर झुलस गए हैं। सभी मजदूर प्रवासी हैं। वहीं घटना के बाद जब मरीजों को सिविल अस्पताल लाया गया तो मिल मालिकों ने मीडिया से बदतमीजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें