फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड दीजिए ब्रेकफास्ट कराइए...और पैसे कमाइए

Wed, 04 Mar 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने एक बार फिर बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम शुरू की है। इससे सैलानियों को भी सस्ती दरों पर ठहरने की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


इसका मकसद घर और फार्म हाउस मालिकों को पर्यटन व्यवसाय से जोड़ना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाना है। पहले भी पंजाब सरकार यह योजना शुरू कर चुकी है, लेकिन खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत घरों और फार्म हाउसेस को पूरी तरह विकसित कर उनमें प्रवास की सुविधा पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाएगी। पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड ने स्कीम में दिलचस्पी रखने वाले घर व फार्म मालिकों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


पूरी तरह से विकसित घर और फार्म हाउसों का रजिस्ट्रेशन पहल केआधार पर किया जाएगा। बोर्ड द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी ऐसी साइटों का निरीक्षण करेगी, जिन लोगों के पास निर्धारित मानकों के मुताबिक रहने के लिए जगह है, उन्हें अतिरिक्त आय होगी।

स्कीम सिर्फ उन्हीं मालिकों पर लागू होगी, जो खुद परिसर में रह रहे हों। परिसर में पार्किंग की पर्याप्त जगह हो, आसानी से पहुंचा जा सके। अधिकतम छह अच्छे आकार के कमरे हों, जिनके साथ वाशरूम व लिविंग रूम जुड़ा हो।
विज्ञापन


इच्छुक लोग बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी को आवेदन भेज सकते हैं। शुरुआत में पांच साल केलिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पर्यटकों केलिए एक पुस्तक होनी भी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें