फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक में लगी आग, युवक झुलसा

Sun, 31 Jan 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू में अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव दप्पर के ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन से टकराने बाइक में आग लग गई, जिसमें बाइक चालक 88 फीसदी तक झुलस गया। उसे सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया, जहां से जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाइक चालक के पास से मिले लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान चालक जगतार सिंह (34) निवासी गांव समगौली के रूप में हुई। नाहर पुलिस चौकी के इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब पौने आठ बजे हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि अंबाला की ओर से आ रहा युवक आगे जा रहे किसी अज्ञात वाहन के से टकरा गया। इससे जोरदार धमाका हुआ और बाइक ने आग पकड़ ली। युवक जलती हुई बाइक के नीचे दब गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जब तक दप्पर बाजार के लोग ओवरब्रिज पर पहुंचे, तब तक आग बुझ चुकी थी और युवक तड़प रहा था।
विज्ञापन


युवक का चेहरा, गर्दन, बाजू और छाती बुरी तरह झुलस गई है। टोल प्लाजा की एंबुलेंस उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें