फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: टायर फटने के बाद बस से टकराया ट्राला, बस 100 मीटर दूर ट्रांसफार्मर में जा भिड़ी; 20 लोग घायल

Fri, 14 Jun 2024 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

खन्ना में देर रात बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी प्रवासी मजदूर बिहार से पंजाब में धान लगाने के लिए आ रहे थे। खन्ना में कुछ लोगों को उतरना था क्योंकि उन्हें नजदीक के गांव रोणी में धान लगाने का काम करना था तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना में गुरुवार देर रात करीब एक बजे एक सड़क हादसे में करीब बीस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिहार से कुछ प्रवासी मजदूर महाकाल ट्रेवल बस से पंजाब आ रहे थे। उनकी बस खन्ना के गुरु अमरदास मार्केट के बाहर आकर रुकी। प्रवासी बस से उतरने लगे तभी पीछे से आ रहा एक ट्राला टायर फट जाने से बस के पीछे आ भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस करीब 100 मीटर आगे जाकर ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। हादसे में करीब 20 प्रवासी मजदूरों को चोटें आई हैं। सभी को खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से सभी फर्स्ट एड लेकर ज्यादातर मजदूर चले गए। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि हादसा देर रात का है। गनीमत यह रही कि किसी को करंट नहीं लगा वरना हादसा बड़ा हो सकता था। फिलहाल ट्राले को कब्जे में लेकर जांच चल रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें