फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के सामने हादसा: साइकिल पर सड़क पार कर रहे सिपाही को BMW ने मारी टक्कर, माैत

Mon, 12 May 2025 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

हादसा रविवार शाम 7 बजकर दो मिनट पर हुआ। आनंद पाल साइकिल पर सेक्टर 9 पुलिस मुख्यालय से सेक्टर 10 में जाने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहे थे। तभी सेक्टर 3 के चौक की तरफ से तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू कार आई और सीधा साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सिपाही आनंद - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 9 स्थित पुलिस मुख्यालय के पीछे तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू कार चालक ने साइकिल सवार पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के सामने सेक्टर 9/10 की ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े थे। सिर्फ पीली लाइट ब्लिंक कर रही थी। लाइटें ऑन होती तो बड़ा हादसा टल सकता था। सूचना के बाद सेक्टर 3 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल मौके पर पहुंचे। पटियाल ने तुरंत लाइट प्वाइंट पर लगे कैमरे से आरोपी कार चालक की तस्वीर मंगवाई और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी। मृतक की पहचान सेक्टर 26 पुलिस लाइन निवासी सिपाही आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।


मुख्यालय से सेक्टर 10 जाने के लिए निकले थे

हादसा रविवार शाम 7 बजकर दो मिनट पर हुआ। आनंद पाल साइकिल पर सेक्टर 9 पुलिस मुख्यालय से सेक्टर 10 में जाने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहे थे। तभी सेक्टर 3 के चौक की तरफ से तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू कार आई और सीधा साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिपाही आनंद पाल साइकिल से उछलकर लगभग 20 मीटर दूर जाकर गिरे। 

विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक ने रोकने के बजाय कार को और तेज भगा दिया। लगभग 40 मीटर दूर मृतक की साइकिल सड़क के साथ लगी बाड़ में फंस गई। जिसके बाद आरोपी मटका चौक की तरफ भाग गया। टक्कर लगने से साइकिल बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। साइकिल का एक टायर मौके पर नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि बीएमडब्लयू कार के साथ ही टायर फंस गया होगा। वहीं घायल को तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

150 की स्पीड से दौड़ रही गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस चालान काटने तक सीमित

अमर उजाला ने तेज रफ्तार से हो रहे सड़क हादसों को लेकर अभियान चलाया था। जिसमें लिखा था कि शहर में 150 की स्पीड से गाड़ियां दौड़ रही हैं और रात को चंडीगढ़ की सड़कें फॉर्मूला नंबर 1 का ट्रैक बन जाती हैं। खबर में लिखा था कि चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पीछे सेक्टर-9/10 जनमार्ग पर 144 किमी की रफ्तार कैमरे में कैद हुई है। यह स्पीड इसी सड़क पर लगे ओवरस्पीड डिटेक्शन सिस्टम में कैद हुई थी।

इसके बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही। शहर में लगातार सड़क हादसों में मौतें हो रही हैं और ट्रैफिक पुलिस केवल चालान काटने तक सीमित रह गई है।

बीएमडब्लयू कार में सवार थे दो लोग

पुलिस ने लाइट प्वइंट पर लगे कैमरे चेक किए तो बीएमडब्ल्यू कार में दो लोग सवार थे। कार का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक आनंद देव की सेक्टर 9 पुलिस मुख्यालय में कम्युनिकेशन में ड्यूटी थी। 

होली पर सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की हुई थी मौत

होली पर चंडीगढ़/जीरकपुर बॉर्डर पर चंडीगढ़ के तरफ तेजरफ्तार कार ने नाके पर गाड़ी चेक कर रहे दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों और गाड़ी चेक करवाने के लिए रुके युवक की भी मौत हो गई थी।

पोर्शे कार चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, टांग हो गई थी अलग

मार्च में सेक्टर-4/9 डिवाइडिंग सड़क पर रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार पोर्श कार एक्टिवा सवार को 100 मिटर तक घसीटते हुए ले गया था। हादसे में एक्टिव सवार नयागांव निवासी अंकित को घसीटते हुए ले गई थी। अंकित की एक टांग अलग हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें