ट्रांसपोर्ट चौक पर देर रात एक कार की टक्कर से बाइक सवार हवा में 9 फुट उछल कर 15 फुट दूर दूसरी सड़क पर जा गिरा। बाइक सवार को गंभीर हालत में जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।
खबर लिखे जाने तक बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मौके से स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में लेकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पंचकूला सेक्टर-10 निवासी प्रापर्टी डीलर राकेश कुमार सोमवार रात 11 बजे डिजायर कार से चंडीगढ़ से पंचकूला जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट चौक पर मनीमाजरा की ओर से ट्रिब्यून चौक की ओर मुड़ रहे एक बाइक सवार से टक्कर हो गई।