फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: दंपति समेत चार लोगों की मौत

Mon, 03 Mar 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा जिले में आज सुबह 6.30 बजे के करीब बहमन दीवाना गांव के पास हुए एक कैंटर व कार की टक्कर में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मरने वालों में दंपति समेत चार लोग शामिल हैं। वहीं कार में सवार एक अन्य युवती गंभीर घायल हो गई। घायल युवती को मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल को सहारा जनसेवा ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां उसे मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। थाना सदर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गंगानगर के रहने वाले संदीप सिंह पुत्र राज सिंह(28) अपनी पत्नी मंदीप कौर(25) व रिश्तेदारों गुरबिंदर सिंह, अमृतपाल व नवदीप कौर(25) को साथ लेकर अपनी नई गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ पासपोर्ट बनाने के लिए जा रहे थे। वे आज सुबह 3 बजे गंगानगर से निकले थे।
विज्ञापन


उनकी गाड़ी का गांव बहमन दीवाना के पास बठिंडा उसे मलोट जा रहे एक कैंटर के साथ एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार 70 मीटर दूरी पर जा गिरी।
विज्ञापन


बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार चार लोगों संदीप सिंह पुत्र राज सिंह(28) अपनी पत्नी मंदीप कौर(25) व रिश्तेदारों गुरबिंदर सिंह, अमृतपाल की मौके पर मौत हो गई जिनके शवों को कार काटकर बाहर निकाला गया। वहीं घायल नवदीप कौर को उपचार के लिए सहारा जनसेवा ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसकी हालत नाजूक बताई जा रही है। थाना सदर के एस.एस.ओ गुरजंट सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें