लोहड़ी पर पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस के स्टूडेंट्स के लिए दो नई एसी बस शुरू होंगी। इन बसों का प्रयोग पीयू के मेन और साउथ कैंपस में स्टूडेंट्स को लाने-ले जाने के लिए किया जाएगा। पीयू छात्र काउंसिल लंबे समय से पीयू कैंपस में दोबारा शटल सर्विस शुरू करने की मांग कर रही थी।
रविवार को पीयू सिंडीकेट में कुलपति प्रो. अरुण कुमार ने यह जानकारी दी। प्रो. ग्रोवर ने बताया कि पीयू सीनेटर और पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल की सांसद निधि (एमपीलैड फंड) से खरीदा गया है। बसों की खरीद पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पीयू रजिस्ट्रार के सरकारी आवास को रेनोवेट कराने के लिए डॉ. हरवंस सिंह जज ने 11 लाख रुपये दिए हैं। इसकी जानकारी भी प्रो. ग्रोवर ने दी।
उन्होंने सिंडीकेट में बताया कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ बायोफिजिक्स को पांच साल (2015 से 20 20) का रिसर्च प्रोजेक्ट अलॉट किया है। प्रोजेक्ट के तहत विभाग को 1.27 करोड़ की ग्रांट और एक फैलोशिप दी जाएगी।