फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ओलंपिक भवन में लगेंगे बिंद्रा और मिल्खा सिंह के स्टेच्यू

Sun, 31 May 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-9 स्थित ओलंपिक भवन में शनिवार को पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन की मीटिंग हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अधिकारी ओंकार सिंह व पंजाब स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के नुमाइंदों की निगरानी में हुआ।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा को दूसरी बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। इसी तरह राजा केएस सिद्धू व पूर्व डीजीपी राजदीप सिंह को दोबारा क्रमश: महासचिव व सीनियर उप प्रधान चुना गया।

हाऊस के अन्य पदों का चुनाव प्रधान, महासचिव व सीनियर उप प्रधान करेंगे। इस मौके एसोसिएशन के नवनियुक्त महासचिव राजा केएस सिद्धू ने कहा कि पंजाब ओलंपिक भवन में पंजाब की खेल उपलब्धियों को दर्शाता हाल ऑफ फेम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें प्रसिद्ध खिलाड़ियों की किट, खेल सामान, मेडल व तस्वीरें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हॉकी के सितारे बलबीर सिंह सीनियर, उड़न सिख मिल्खा सिंह और ओलंपियन चैंपियन अभिनव बिंद्रा का तांबे का बुत स्थापित किया जाएगा।

वहीं, इस दौरान पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के अन्य ओहदेदारों, कार्यकारी मेंबरों व कमेटियों की सूची जारी की गई। इसमें कुछ नए लोगों को छोड़कर बाकी पुराने लोग ही चुने गए।

इसमें विधायक ब्रह्म महिंदरा, कैबिनेट मंत्री सिंकदर सिंह मलूका, पद्म श्री पहलवान करतार सिंह, राजन गुप्ता, एनएस कलसी को उप प्रधान, केवीएस सिद्धू को अतिरिक्त सचिव, जगदी मित्तल, केएस कंग, राजिदंर कलसी व अपिंदर सिंह गरेवला को संयुक्त सचिव, पीएस विर्क को खजानची चुना गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें