फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला का एलान- इनेलो-बसपा मिलकर लड़ेंगे मेयर चुनाव, दुष्यंत ने भी की बड़ी घोषणा

Sat, 01 Dec 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना/उचाना/ अलेवा (जींद)
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उचाना में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि उचाना हलके के लोगों की मांग है कि उनके परिवार से आने वाले विस चुनाव में कोई सदस्य लड़े। हलके के लोगों की इस मांग को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। इनेलो की तरफ से उनके परिवार का ही सदस्य उचाना से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेयर का चुनाव इनेलो-बसपा मिलकर लड़ेगी। 

विज्ञापन


हार के डर से कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ने से मना कर रही है। भाजपा के पास भी अब तक कोई उम्मीदवार मेयर को लेकर सामने नहीं आ रहा है। ऐसे में दोनों पार्टी के नेताओं को मेयर के चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है। 

लोगों को बताया ओमप्रकाश चौटाला का संदेश 
ब्राह्मण धर्मशाला में अभय चौटाला ने कहा कि उचाना आने से पहले ओमप्रकाश चौटाला से मिलकर आए थे। ओमप्रकाश ने बताया कि एक दिसंबर से कुरुक्षेत्र से जन अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। जिसका उद्देश्य कांग्रेस को सरकार में नहीं आने देना, भाजपा को सत्ता से दूर करना है। यात्रा को लेकर ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि यह यात्रा जब तक जारी रखनी है जब तक एसवाईएल का पानी हरियाणा को न मिले, बेरोजगारों को रोजगार न मिल जाए। कुछ लोग नहीं चाहते कि हम सत्ता में आए। 
विज्ञापन


ऐसे हालात हमारी पार्टी में कई बार हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इनेलो को खत्म करने के लिए ओमप्रकाश चौटाला को षड्यंत्र के तहत जेबीटी अध्यापक भर्ती मामले में जेल के अंदर डाला। कांग्रेस के नेता उस समय लड्डू बांट रहे थे कि इनेलो को संभालने वाला कोई नहीं है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज इनेलो पार्टी पहले की तरह मजबूत है।  

विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
इनेलो दो फाड़ होने के बाद शुक्रवार को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला उचाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। काकड़ोद गांव में दुष्यंत ने इमोशनल कार्ड फेंकते हुए कहा कि उचाना के लोगों से उनका राजनीति ही नहीं बल्कि दिल का रिश्ता है। जो लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि दुष्यंत उचाना छोड़ गया है, ऐसे लोग आपके पास आएं तो कहना कि दुष्यंत उचाना को कभी नहीं छोड़ सकता है।

आप लोगों के साथ पांच साल का रिश्ता नहीं बल्कि पूरी उम्र का रिश्ता है। राजनीति के हर बुरे दौर में हलके के लोगों ने मेरा साथ दिया है। दुष्यंत ने कहा कि सुनने में आया है कि पार्टी का कार्यालय बदलने का काम छह महीने पहले शुरू हो गया था। अब उन पर पार्टी तोड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

नगूरां में बोले दुष्यंत, उचाना से ही लड़ूंगा चुनाव
 नगूरां गांव में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत ने कहा कि वे अगला चुनाव उचाना से ही लड़ेंगे। उचाना की जनता को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। जानकारी के लिए 2009 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला ने उचाना कलां विधानसभा से चौधरी बीरेंद्र सिंह को हराया था। इसके बाद 2014 में दुष्यंत चौटाला ने उचाना कलां से ताल ठोंकी पर भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता ने उन्हें हरा दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें