अचानक 'डेड बॉडी' से आवाज आने लगी, हलचल हो रही थी। यह सब देखकर सभी लोग सन्न रह गए, उसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था। घटना हरियाणा के रोहतक की है। सुनारिया कला गांव में महिला की दौरा पड़ने से मौत के करीब तीन घंटे बाद जब परिजन शव का अंतिम संस्कार करने लगे तो अचानक महिला के शरीर में हलचल होने लगी। इसको देखते हुए आनन-फानन में ग्रामीण महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां पर महिला को फिर से मृत घोषित कर दिया गया। सुनारिया कला गांव की महिला ने 15 दिन पूर्व ही एक बच्ची को जन्म दिया था। जच्चा और बच्चा को छुट्टी दे दी गई थी। बताया गया कि महिला को अक्सर दौरे पड़ते थे। वीरवार सुबह फिर से हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दोपहर को मौत के करीब तीन घंटे बाद जब परिजन और ग्रामीण महिला के शव का अंतिम संस्कार करने लगे तो अचानक ग्रामीणों को महसूस हुआ कि शरीर में हलचल पैदा हो गई है। महिला के जिंदा होने की संभावना को लेकर परिजन फिर से उसे अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत ही बताया।