फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Budget Session: अभय चौटाला बोले- गठबंधन सरकार में हो चुके 24 घोटाले, जांच की जगह हो रही लीपापोती

Tue, 21 Feb 2023 06:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अनेक बार हरियाणा के हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की बात कह चुके हैं। उसका नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन लोकसभा में एक सवाल के उत्तर में यह स्पष्ट किया जा चुका है कि हरियाणा में कोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की केंद्र की ओर से घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक अभय चौटाला ने कहा कि जब से हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनी है तब से प्रदेश में 24 घोटाले हो चुके हैं। सदन के पटल पर पिछले तीन वर्षों में कई बार शराब घोटाले पर चर्चा कराने की मांग करते रहे हैं, मगर अब तक कुछ नहीं हुआ। सरकार घोटालेबाजों को बचाने में लगी है। सदन के पटल पर आज तक इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। लगातार इसे टाला जा रहा है। आज भी इस मुद्दे को उठाया था और जब तिथि बताने को कहा तो विधानसभा अध्यक्ष मुझसे उलझ गए।

विज्ञापन


अभय ने कहा कि बतौर विधानसभा अध्यक्ष सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का सदस्य आवेश में आ सकते हैं। कार्रवाई के डर से वह माफी भी मांग सकते हैं, मगर इस तरह से अगर विधानसभा अध्यक्ष ही आवेश में आएंगे तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा ? चौटाला ने कहा कि आज जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ, वह निंदनीय है। 

उन्होंने मुझे कहा कि वह उन्हें बख्शेंगे नहीं। मैं पूछता हूं कि विधानसभा अध्यक्ष ने अब से पहले कितनों को नहीं बख्शा? उन्होंने कहा कि विपक्ष कमजोर है। सत्ता पक्ष से दबता है। सरकार जो चाहती है, वही करती है। 

विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अनेक बार हरियाणा के हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की बात कह चुके हैं। उसका नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन लोकसभा में एक सवाल के उत्तर में यह स्पष्ट किया जा चुका है कि हरियाणा में कोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की केंद्र की ओर से घोषणा नहीं की गई। मगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर गरीबों की जमीनों को सत्ता पक्ष में बैठे लोगों ने कंपनियां बनाकर हड़पने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि मैंने आज भी सदन के पटल पर इन बातों का जवाब मांगा था। मगर विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक ने इस पर जवाब देने के बजाय मुद्दे को गोल कर दिया लेकिन उपरोक्त सभी मुद्दों पर मैं 16 मार्च को जवाब मांगूंगा और विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी विधायकों को चिट्ठी लिखूंगा।

चौटाला ने कहा कि अब मैं सरकार की पोल पदयात्रा के दौरान प्रदेश की जनता के बीच जाकर खोलूंगा। विधानसभा अध्यक्ष चाहे कितनी बार नेम कर ले लेकिन जनता के मुद्दों को सदन में उठाने से नहीं रोक पाएंगे।

चौटाला ने कहा कि मैं सदन में बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष की फिजूल की बातें सुनने नहीं आऊंगा। अब जो कहना है और करना है वह पदयात्रा के दौरान ही करुंगा। उन्होंने राज्यमंत्री संदीप सिंह मामले में भी सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जब मंत्री यह कहते हैं कि सरपंचों ने चुनाव में करोड़ों खर्चे तो कार्रवाई क्यों नहीं की?
अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के मंत्री कहते हैं कि पंचायती राज चुनाव में सरपंचों ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। मेरा सवाल है कि यह सरकार ने इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ एक बात बोलती है कि दस्तावेज लाओ, कार्रवाई करेंगे तो सरकार क्या कर रही है?

सदन से बाहर जाने से पहले अभय बोले- एक बार और बोलना बख्शूंगा नहीं…
सदन में विधानसभा अध्यक्ष और अभय चौटाला के बीच तल्ख शब्दों में कहासुनी के बाद अभय चौटाला को सदन से बाहर जाने को कहा गया। वहीं उन्हें दो दिन के लिए नेम करने के लिए कहा गया। हालांकि बख्शूंगा नहीं शब्द पर विधानसभा अध्यक्ष पीछे हटते हुए यह कहने को विवश हुए कि अब प्लीज आप बाहर जाइये, इस पर चौटाला बोले अब प्लीज प्लीज क्यों कर रहे हो। एक बार और बोलना बख्शूंगा नहीं…।

विधानसभा अध्यक्ष बोल गए अभय सिंह यादव का नाम 
तीखी बहस के दौरान जब विधानसभा अध्यक्ष ने अभय सिंह चौटाला को बाहर जाने को कहा तो उनकी जुबान पर चौटाला की जगह अभय सिंह यादव का नाम आ गया। इसी बीच हुड्डा खड़े हुए और चुटकी लेते हुए बोले किसको सदन से बाहर जाना है, दोनों को या अभय सिंह चौटाला को।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें