फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हरियाणा में 60+ सीटें जीतेगी इनेलो'

Thu, 25 Sep 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से तंग प्रदेशवासियों के लिए एकमात्र विकल्प केवल इनेलो है। जनता से मिल रहे भरपूर समर्थन के चलते दावे से यह कहा जा सकता है कि इनेलो 60 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


वे बुधवार को ऐलनाबाद हलका के गांव मल्लेकां, उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, चिलकनी, भूर्टवाला, पोहड़कां, ममेरां, मिठीसुरेरां आदि  में जनसंपर्क अभियान के दौरान 25 सितंबर को जींद में प्रस्तावित चौधरी देवीलाल की 100वीं जन्मशती पर आयोजित कार्यक्रम के लिए न्यौता दे रहे थे।

कांग्रेस को पास उम्मीदवार नहीं

पत्रकारों से रूबरू होते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उचाना में दुष्यंत चौटाला पार्टी की ओर से चयनित उम्मीदवार नहीं बल्कि लोगों की खुद की मांग पर उम्मीदवार घोषित हुए हैं।

दुष्यंत ऊर्जावान युवा नेता हैं जिन्होंने लोकसभा में युवाओं का नेतृत्व किया है। कांग्रेस की ओर से अभी तक एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर चुटकी लेते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए यदि चेहरे उपलब्ध होंगे तो ही उनकी सूची जारी होगी।
विज्ञापन

किसान विरोधी है कांग्रेस

अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का तो किसान विरोधी चेहरा सबके सामने है ही, अब तो भाजपा का किसान विरोधी चरित्र भी उभरकर सामने आया है।

आज जब हरियाणा के 70 फीसदी क्षेत्र में सूखे सी स्थिति है, किसानों की स्पेशल गिरदावरी न करवाकर मुख्यमंत्री महज केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी खानापूर्ति कर रहे हैं।

इससे दोनों राजनीतिक दलों का चरित्र पूरी तरह से जनता के सामने उजागर हुआ है। जींद रैली के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह को लेकर समूचे प्रदेश के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। अकेले सिरसा जिला से ही 40 हजार से अधिक लोग जींद जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें