प्रदर्शन में राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विधायकों ने पहुंच की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। हाल ही में घोषित किए गए नीट परीक्षा का रिजल्ट के बाद सरकार व देश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस रिजल्ट को लेकर सारे देश के छात्रों में गुस्सा भरा है और वे इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
इस मुद्दे को भुनाने में विपक्षी पार्टियां भी पीछे नहीं रह रही हैं। इसके चलते ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन किया। जालंधर के डीसी ऑफिस के बाहर धरनास्थल पर किए गए इस प्रदर्शन में राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों सही कई विधायक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह, कई जिलों के एमएलएस और कई वरिष्ठ नेताओं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि एनईईटी देश का सबसे मुश्किल परीक्षा है, जब बच्चा पास हो जाए या रिजल्ट में किसी प्रकार की कोई कोताही बरती गई हो तो बच्चों के मन टूट जाते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को आरोपियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार भी मान रही है कि पेपरों में गलती हुई है, लेकिन कर कुछ नहीं रही। केंद्र सरकार ने करीब 25 लाख से ज्यादा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस धांधली में कई नेता और अधिकारी शामिल हैं, जिनके खिलाफ केंद्र सरकार को केस दर्ज करना चाहिए।