फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर लगी 'मुहर', मगर उलझन में फैंस, पूछा- शादी हुई या सगाई?

Tue, 28 Mar 2023 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के ट्वीट ने फैंस के बीच परिणीति और राघव के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। बीते दिनों जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से मीडिया ने रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे तो दोनों ने चुप्पी साध ली थी।
विज्ञापन
राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर मंगलवार को उस समय 'मुहर' लग गई जब पार्टी के एक अन्य सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी। हालांकि इसके तुरंत बाद परिणीति के फैंस उलझन में पड़ गए हैं और सोशल मीडिया पर पूछा- शादी हुई या सगाई?

विज्ञापन


राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों को रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस संबंध में राघव चड्ढा पत्रकारों के सवालों को यह कहकर टालते रहे कि उनसे राजनीति की बात करें, परिनीति की नहीं। चर्चा यह भी रही कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और दोनों की जान-पहचान विदेश में एक साथ पढ़ाई के दौरान हुई थी।

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई दी। अरोड़ा ने ट्वीट के साथ ही राघव और परिणीति की फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा- मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं कि उनके मिलन को प्यार, खुशी और परस्पर साथ को भरपूर आशीर्वाद मिले। मेरी शुभकामनाएं!
विज्ञापन


संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट ने फैंस के बीच परिणीति और राघव के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। बीते दिनों जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से मीडिया ने रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे तो दोनों ने चुप्पी साध ली थी। इसके बाद शादी के सवालों पर दोनों का ही कहना था कि जब करेंगे, तब बताएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें