फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरयन लेडी शर्मिला इरोम की मदद के लिए 'आप' सांसद ने किया बड़ा ऐलान

Sun, 19 Feb 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शर्मिला इरोम की मदद को आगे आए भगवंत मान
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान आयरन लेडी शर्मिला इरोम की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करके बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सांसद भगवंत मान ने चुनाव लड़ रहीं इरोम शर्मिला को अपना एक माह का वेतन दिया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला मणिपुर में विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। पहले केजरीवाल ने इरोम को पचास हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन


साथ ही लोगों से अपील की थी कि साफ राजनीति के लिए चुनाव में उतरीं इरोम शर्मिला की मदद करें। जिसके बाद मान आगे आए। मान ने रविवार को ट्वीट किया कि सांसद के तौर पर वह अपने एक माह का वेतन इरोम शर्मिला को दे रहे हैं, जोकि मणिपुर में भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ न्याय के लिए लड़ रहे हैं। जिसकेज वाब में शर्मिला की पीआरजेए पार्टी ने भी ट्वीट करके मान का धन्यवाद किया।

पार्टी की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि धन्यवाद भगवंत मान सर। हमारे प्रचार को सपोर्ट करने और हम पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। हम मणिपुर में अच्छे के लिए बदलाव लाएंगे। गौरतलब है कि मान खुद भी पंजाब में जलालाबाद हलके से डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इरोम की पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस अलायंस पार्टी फंड की कमी से जूझ रही है।
विज्ञापन


इसलिए पार्टी ने फंड जुटाने को ऑनलाइन कैंपेन शुरू की। जिसमें टेन फॉर ए चेंज का नारा दिया गया है। जिस शनिवार को केजरीवाल ने ट्वीट करके बताया था कि उन्होंने इरोम को पचास हजार रुपये दिए हैं और लोगों से अपील करते हैं कि वे भी उनकी मदद करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें