फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन लोटस का आरोप: विधायकों के साथ DGP से मिले वित्त मंत्री हरपाल चीमा, भाजपा के खिलाफ दी शिकायत

Wed, 14 Sep 2022 01:40 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12 विधायक मौजूद रहे लेकिन 10 विधायकों को ही 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश मिलने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश करने वालों में पंजाब और केंद्र के भाजपाई शामिल हैं। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : AAP Punjab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भाजपा पर भगवंत मान सरकार को तोड़ने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि भाजपा ने 10 विधायकों से संपर्क किया और 25 करोड़ रुपये प्रति विधायक का ऑफर भी दिया। अब इसी मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से आप विधायकों के साथ पंजाब पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की। ये वही विधायक हैं, जिनसे भाजपा ने संपर्क किया।

विज्ञापन


पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर और केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से धमकाकर लुभाने की कोशिश में लगी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि वह विधायकों और सभी सबूतों के साथ डीजीपी से मुलाकात करने पहुंचे। भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछताछ की मांग भी की। डीजीपी गौरव यादव ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि गोवा में कांग्रेस के 11 विधायकों में से आठ को भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के माध्यम से पार्टी में शामिल कर लिया। चीमा ने यह भी आरोप लगाया कि मंगलवार की प्रेसवार्ता के बाद विधायक शीतल अंगुराल को धमकी मिल रही है।

वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12 विधायक मौजूद रहे लेकिन 10 विधायकों को ही 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश करने वालों में पंजाब और केंद्र के भाजपाई शामिल हैं। 
विज्ञापन




प्रेसवार्ता में मौजूद रहे ये विधायक
जय किशन रोड़ी, दिनेश चड्ढा, शीतल अंगुराल, रमन अरोड़ा, रजनीश दहिया, कुलवंत सिंह, लाभ सिंह उगोके, कुलजीत रंधावा, प्रिंसिपल बुधराम, प्रो. बलजिंदर कौर, नरिंदर कौर भराज। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें