उन्होंने सबसे पहले काला बाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जांच की। उन्होंने स्कूल के बच्चों और अध्यापकों से बातचीत की। इसके बाद वह गांव कोट योगराज के सरकारी प्राइमरी स्कूल और सरकारी मिडल स्कूल पहुंचे। यहां पूरा स्टाफ उपस्थित मिला और स्कूल स्टाफ का काम सही देखने को मिला।
इसके बाद वह बीडीपीओ कार्यालय काहनूवान पहुंचे। जहां उन्होंने बीडीपीओ काहनूवान पवन कुमार से स्टाफ की जानकारी हासिल की। इस दौरान पाया गया कि बीडीपीओ पंचायत अधिकारी के अलावा सुपरिंटेंडेंट दो दर्जा चार कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। यहां कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
इसी तरह उन्होंने सब तहसील काहनूवान का जायजा लिया। जहां नायब तहसीलदार और अन्य अमले के अलावा कुछ पटवारी पटवारखाने से गैर हाजिर थे। एसडीएम गुरदासपुर से बातचीत करके काहनूवान के सरकारी कार्यालयों के बारे में उन्हें अवगत करवाया गया। वहीं खाद्य आपूर्ति कार्यालय के दोनों इंस्पेक्टर गैर हाजिर मिले और कार्यालय का शटर भी बंद था। खाद्य आपूर्ति अधिकारी जगरूप सिंह सेखवां को फोन पर ड्यूटी पर हाजिरी के बारे में कोई जवाब नहीं दे सके।
इसके बाद जगरूप सिंह सेखवां स्थानीय कृषि भूमि सुधार कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी और काम का जायजा लिया। इस दौरान कार्यालय में मुलाजिमों की हाजिरी और काम दुरुस्त पाया गया।
सिविल अस्पताल पहुंचे विधायक हरजोत बैंस
आम आदमी पार्टी के विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने मरीजों, अस्पताल के एसएमओ डॉ. नरेश कुमार, ड्यूटी पर तैनात अन्य डॉक्टरों और स्टाफ से विस्तार से बातचीत की। इस मौके पर खास बात यह रही कि तबीयत खराब होने के कारण डाक्टर को चेक करवाने से पहले आम नागरिक की तरह पर्ची कटवाई।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल के एसएमओ डॉ. नरेश कुमार से डॉक्टरों के पदों की जानकारी ली जानकारी ली और कितने पद स्टाफ नर्सों के हैं, यह भी पूछा। पूछा कि इमरजेंसी लैब, अल्ट्रासाउंड मशीन है तो डॉक्टर क्यों नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी मांग पूरी की जाएंगी।
विधायक ने कहा कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पहला दिन था और पहले दिन से किसी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के बदले रिश्वत नहीं दी गई। उन्होंने कहा इस सरकार में चोर बजारी नहीं चलेगी। विधानसभा क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब का कोई व्यक्ति किसी समय उनको फोन कर सकता है और मिल भी सकता है।