फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पार्टी छोड़ने के लिए मिला था करोड़ों रुपये का ऑफर, आप विधायक गोल्डी ने दर्ज करवाई एफआईआर

Sat, 30 Mar 2024 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)

सार

विधायक ने कहा कि उन्हें भय है कि उन्हें किसी झूठे मामले में न फंसा दिया जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। किस व्यक्ति ने काल की है। ये काल कौन से देश से आई है। इस मामले की जांच विजिलेंस भी कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद थाना सिटी पुलिस ने आप के विधायक जगदीप कंबोज की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विधायक का आरोप है कि विदेशी नंबरों से काल कर उन्हें बीजेपी में शामिल होने की बात कही गई और 25 करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया। 
विज्ञापन


साथ में धमकी दी है कि पार्टी में शामिल नहीं होने पर अंजाम बुरा होगा। जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा ने कहा कि विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करने के लिए डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो को भेज दिया है।

विधायक जगदीप कंबोज ने कहा कि उन्हें 26 मार्च शाम 12.52 बजे विदेशी (साइप्रस) काल (35796718959) उनके मोबाइल पर आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम सेवक सिंह बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो जाओ, तुम्हें 25 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे। यदि बीजेपी में शामिल नहीं हुए तो अंजाम बुरा होगा। 
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि उन्हें भय है कि उन्हें किसी झूठे मामले में न फंसा दिया जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। किस व्यक्ति ने काल की है। ये काल कौन से देश से आई है। इस मामले की जांच विजिलेंस भी कर रही है। इस मामले की जानकारी पुलिस के सीनियर अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें