फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' की मीटिंग बनी लॉफ्टर शो, 5 हजार की प्लेट और धक्कामुक्की

Fri, 08 Apr 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
फंड रेजिंग मीटिंग में आप सांसद भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जालंधर के शगुन पैलेस में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित फंड रेजिंग कार्यक्रम भगवंत मान का लाफ्टर शो बनकर रह गया। भंगवत मान ने अपने भाषण में लोगों को खूब हंसाया और पेट में बल पड़ गए। लोग तालियां मार-मारकर हंसे और आपस में बातचीत भी करते सुने गए कि हमारा तो पांच हजार रुपये पूरा हो गया। पांच हजार रूपये की प्लेट का खाना शगुन पैलेस में रखा गया था और उसको खाने के लिए शहर के खास आदमी पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


जैसे ही भगंवत मान की स्पीच खत्म हुई तो प्लेटों के लिए धक्कामुक्की होने लगी। भगंवत मान की स्पीच सबसे लंबी थी और उसको सुनने के लिए पांच-पांच हजार रुपये खर्च कर आए लोग काफी बैचेन व उत्सुक होकर बैठे रहे। भगवंत मान ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए लंगर पर कटाक्ष किया कि बाहर देखो कांग्रेसी जो लोगों के हाथ से निवाला छीनकर डकार लेते हैं वह लंगर बांट रहे हैं।

भगवंत मान ने दूसरा कटाक्ष अकाली दल के नेताओं पर किया और कहा कि उनके साथ हाथ मिलाने के बाद चेक करना पड़ता है कि हाथ की उंगुलियां पूरी है या नहीं? सुखबीर बादल पर कटाक्ष किया कि यहां लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जलता है और वह पानी में बस चलाने जा रां है। पीएम मोदी पर व्यंग कसा कि सरकार बनाने के बाद हर बात को जुमला ही कहने लगे हैं, अब तो लगता है कि चाय बनाना भी भूल गए होंगे। सीएम प्रकाश सिंह बादल को ब़ूढ़ा ईंजन कहकर खूब ठहाके लगए।
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब के परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, सीपीएस पवन कुमार टीनू व मालवा जोन के युवा अकाली दल के प्रधान रोजी बरकंदी को ताश की दुक्की तिक्की बताया। भगवंत मान ने राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, उनके बेटे परमिंदर ढींढसा पर भी खूब तंज कसे और कहा कि इलाके के लोग 40 साल के इनके पैरों को हाथ लगाते आ रहे हैं और बार-बार हाथ लगाने से उनके कंधे ही एक तरफ झुक गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें