फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप ने की प्री हाउस बैठक, निगम में आने वाले प्रस्तावों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम की नगर निगम सदन की बैठक से प्री-हाउस बैठक की। बैठक में शहर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान रायपुर कलां में बने एनिमल कारकास प्लांट में शेड बनाने और इलेक्ट्रिक सेनेटरी वेस्ट इंसीनरेटर लगाने के प्रस्ताव पर विस्तार से विचार किया गया। इसके लिए अनुमानित खर्च को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

शहर में बागवानी से निकलने वाले कचरे को संभालने के लिए 60 टन प्रतिदिन क्षमता वाले नए हॉर्टिकल्चर वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट को लगाने, चलाने और उसकी देखरेख से जुड़े प्रस्तावों पर भी गंभीरता से बातचीत की गई। मौजूदा प्लांट के संचालन को बेहतर बनाने के मुद्दे भी बैठक में उठाए गए। बैठक में शहर के अन्य जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा हुई, ताकि आने वाली नगर निगम हाउस मीटिंग में इन पर ठोस फैसले लिए जा सकें।
बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पार्षद मौजूद रहे। इनमें प्रेम गर्ग, विजय पाल सिंह, ओमकार सिंह औलख, हरदीप सिंह, अंजू कत्याल, जसविंदर कौर, कुलदीप कुमार, योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाडी, रामचंद्र यादव, स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत एक तंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें