फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चिन्नी की हत्या के बाद पंजाब में चार लोगों की हत्या कर जाना था मलेशिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 में चमनप्रीत उर्फ चिन्नी हत्याकांड में चंडीगढ़ पुलिस दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ ले आई है। फिरोजपुर निवासी मुख्य शूटर राजन उर्फ पीयूष पहलवान को पुलिस सोमवार को लेकर आई थी, जबकि नवांशहर निवासी प्रीतम को मंगलवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस जल्द ही सीन रिक्रिएट करवाएगी और पता लगाएगी कि आखिर आरोपियों ने पूरी वारदात को कैसे अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात से पहले कजहेड़ी के होटल में रुके थे। इसके अलावा एक दिन चंडीगढ़ में किसी के घर पर रुके थे, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
राजन ने पूछताछ में बताया कि लक्की पटियाल ने उन्हें चिन्नी की हत्या के अलावा पंजाब में चार लोगों की हत्या की सुपारी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे वापस मलेशिया लौटना था। उनमें गैंगस्टर लक्की पटियाल के विरोधी गुट के सदस्य और एक कारोबारी शामिल था। कारोबारी से रंगदारी मांगनी थी और इनकार करने पर उस पर फायरिंग की योजना थी।
विज्ञापन


हत्या से तीन दिन पहले पहुंचा चंडीगढ़

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी 15 मार्च को ही चंडीगढ़ पहुंच गया था और वारदात से पहले अपना मोबाइल बंद कर लिया था। वह लगातार ठिकाने और हुलिया बदलता रहा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वारदात के बाद रोड मैप लगाकर भागे थे।। बाइक प्रीतम शाह चला रहा था। हथियार और बाइक आरोपियों को कजहेड़ी में मुहैया करवाई थी। हालांकि बाइक और हथियार मुहैया करवाने वाले दो आरोपियों और आर्थिक मदद करने वाले एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पीयूष 2023 से लक्की पटियाल के संपर्क में था और मलेशिया से उसकी गैंग ऑपरेट कर पंजाब में वारदातें करवाता था। मलेशिया में बैठे पातडा में भी उसने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें