फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर बोले अरविंद केजरीवाल- राजनीति से ऊपर उठें, पाकिस्तान से बदला लें पीएम मोदी

Mon, 18 Feb 2019 12:44 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुलवामा में हुए हमले के बाद से पूरा देश एकजुट हो चुका है। वह राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार व पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हैं। हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 42 जवानों की शहादत का बदला लिया जाए। जाति व धर्म को पीछे छोड़कर पूरा देश पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ खड़ा है।
विज्ञापन


वह रविवार को सोनीपत मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी में शहीद श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले के बाद लोग जात-पात-धर्म व राजनीति से ऊपर उठकर सड़कों पर आ गए हैं। ऐसे में पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना होगा कि भविष्य में वह ऐसा करने की सोच भी न सके।

अब अगर सबक नहीं सिखाया गया तो पाकिस्तान व आतंकियों के हमले आगे भी होंगे। आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि सैनिकों के दर्द को एमपी व एमएलए तभी समझ सकते हैं जब उन्हें एक साल के लिए बॉर्डर पर भेजा जाए। अब समय आ गया है कि आर-पार की लड़ाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तो अकेला हरियाणा ही नेस्तानाबुद करने में सक्षम है।  केंद्र सरकार को शहीदों के परिजनों को 5 करोड़ रुपये सम्मान राशि देनी चाहिए। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र, हैप्पी लोहिया, जितेंद्र गहलावत, विमल किशोर मौजूद रहे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

शहीदों से शुरू किए भाषण को दिया राजनीति रंग

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंच पर आते ही कहा कि वह इस मंच से राजनीति नहीं करेंगे। लेकिन शहीदों से शुरुआत करने के बाद उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ जाति विशेष पर भी टिप्पणी की। पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कहने के बाद उन्होंने कहा कि सब चाहते है कि अच्छे अस्पताल, फसल के दाम, खराब फसलों का मुआवजा, सड़क, बिजली, पानी की अच्छी सुविधा मिले। देश पर जान देने वाले शहीदों ने जो सपना देखा था उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाले है और अच्छे उम्मीदवार को ही अपना वोट दें।

मंच पर नहीं थी कुर्सी  
आप की श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच पर कोई कुर्सी नहीं रखी गई थी। स्टेज पर सभी नेता एक साथ बैठे थे। सभा में पहुंचे लोगों के लिए पंडाल में हजारों कुर्सियां डाली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें