फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनीं रोपड़ में आप की बैठकें

Wed, 03 Feb 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने रोपड़ में सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। पार्टी के पंजाब कन्वीनर सुच्च्चा सिंह छोटेपुर ने एक तरफ स्व. कांशीराम की बहन से मुलाकात की। वहीं, अकाली दल के पूर्व विधायक संत अजीत सिंह के साथ भी बैठक की। छोटेपुर की बैठकें सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन


छोटेपुर ने मंगलवार को बुंगा साहिब में बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम की बहन स्वरन कौर से मुलाकात की। इसके साथ ही आनंदपुर साहिब में शिअद के पूर्व विधायक अजीत सिंह शांत केसाथ बंद कमरे में बैठक की। अजीत सिंह एक समय शिअद संसदीय बोर्ड के प्रमुख थे। इस इलाके में उनका अच्छा जनाधार है। हालांकि, शिअद ने उन्हें दरकिनार कर यहां से शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा को टिकट दे दिया था।

इन बैठकों ने सियासी हलकों में नई चर्चाएं छेड़ दी हैं। छोटेपुर ने माना कि उन्होंने स्वरन कौर और संत अजीत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह सियासी नहीं, बल्कि निजी संबंधों केआधार पर शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कांशीराम के साथ काम किया है, उनसे काफी प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन


उनके पारिवारिक संबंध हैं। चुनावों में भी वह और कांशीराम एक दूसरे की काफी मदद करते थे। इसी तरह संत अजीत सिंह और वह एक साथ एसजीपीसी मेंबर रहे। दोनों ही संत हरचंद सिंह लौंगोवाल के शिष्य थे। संत अजीत सिंह के साथ भी उनके पारिवारिक संबंध हैं।

वह बसंत पंचमी पर उनके गांव निहोलका में होने वाले समागम में भी जाएंगे। छोटेपुर ने कहा कि अभी तक उन्होंने दोनों परिवारों के समक्ष कोई सियासी प्रस्ताव नहीं रखा है, लेकिन संत अजीत सिंह तो उनके साथ ही हैं। स्वरन कौर का आशीर्वाद भी उन्हें जरूर मिलेगा, लेकिन अभी उन्होंने दोनों को आप में लाने संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें