फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM बादल की मुश्किलें बढ़ीं, आप ने दर्ज कराई शिकायत, जानिए मामला

Sat, 16 Jul 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
सीएम बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी ने शिकायत दर्ज कराई है। आम आदमी पार्टी चब्बेवाल से सेक्टर मीडिया इंचार्ज डॉ. कुलवंत सिंह ने शुक्रवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रभजोत कौर की अदालत में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई पांच अगस्त निश्चित की है। डॉ. कुलवंत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से माई भागो स्कीम के अंतर्गत जो साइकिलें पंजाब की लड़कियों को वितरित की गई हैं, उसमें सीएम ने अपनी फोटो तो टोकरी के आगे लगा रखी है वहीं सिख कौम की बहादुर जरनैल माई भागो का नाम चेन कवर पर अंकित करवाया गया है। डॉ. कुलवंत ने कहा कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

कोर्ट में शिकायत के बाद आप नेताओं निर्मल सिंह हकूमतपुरी, अजैब सिंह, संदीप सैनी, मनी गोगिया, दिनेश सिद्धू, हरपाल लाडा, अशोक राणा और तरुण गुप्ता ने कहा कि जब मुख्यमंत्री का अपना परिवार खतरे में होता है तो उन्हें पंथ खतरे में नजर आता है। जब सीएम और उनका परिवार पंथ की बेअदबी कर रहे हैं तो उन्हें लोक भावनाओं की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले भी बादल द्वारा चलाई गई धार्मिक बस में माता चिंतपूर्णी का चित्र भी ड्राइवर के पैरों वाले स्थान पर लगाया गया था। जिस संबंधी शिकायत जिला पुलिस प्रमुख को की गई थी। यदि जिला पुलिस प्रमुख ने उस मामले में भी कार्रवाई न की तो जल्द ही सीएम बादल के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का एक और केस अदालत में दर्ज करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें