फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का दावा: भाजपा ने रखा था 40 विधायक तोड़ने का टारगेट, कई टीमें सक्रिय, जानें- विधानसभा का समीकरण

Fri, 16 Sep 2022 01:59 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

राघव चड्ढा ने शीतल अंगुराल की पीठ पर हाथ फेरा है। एक सीनियर नेता ने बताया कि राघव चड्ढा ने शीतल अंगुराल के साथ रात को मीटिंग भी की और कहा कि पार्टी आपके साथ खड़ी है। राघव इस स्टिंग ऑपरेशन और सबूतों से संतुष्ट भी नजर आए और बधाई भी दी।
विज्ञापन
विधायक शीतल अंगुराल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विधायक शीतल अंगुराल जिस ऑपरेशन लोटस का दावा कर रहे हैं, उसके मुताबिक आप के 40 विधायकों को तोड़ने का लक्ष्य था। इसके लिए कई टीमें काम कर रही थीं। विधायकों को अलग-अलग नंबर से कॉल आ रही थी लेकिन तीन सदस्यीय टीम का स्टिंग विधायक शीतल अंगुराल ने किया। हालांकि, स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो या ऑडियो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि जिन लोगों ने 25-25 करोड़ की पेशकश की वह ऑडियो में कह रहे हैं कि उनके फ्रेम में 25 विधायक आ चुके हैं, बस 40 की जरूरत है। इसके बाद सरकार गिर जाएगी। 

विज्ञापन


एक सदस्य ने यह भी दावा किया था खान नामक एक शख्स ने दावा किया कि वह विधायक की मुलाकात एक केंद्रीय मंत्री से भी करवाएगा। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सारा मामला राघव चड्ढा के ध्यान में लाया गया। आप के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इस तरह खरीद-फरोख्त करने के लिए पंजाब में कई टीमें काम कर रही थीं। 

सबको अलग-अलग नंबर से फोन कर लालच दिया जा रहा था। विधायकों को जिन नंबरों से कॉल आ रही थी सभी का मिलान करवाया गया, वह अलग-अलग थे। इसमें कई हिंदी भाषी भी शामिल थे। किसी टीम में एडवोकेट शामिल था तो किसी में सामाजिक स्तर का नेता। फोन करने वाले सिर्फ यही कह रहे थे कि उनके पास कांग्रेस विधायक भी मिल चुके हैं, अगली सरकार बननी तय है। इतना ही नहीं पैसे के लेनदेन की खेप उस दिन देने का वादा किया गया था जिस दिन फ्लोर टेस्ट में सरकार गिरनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राघव ने शीतल की पीठ पर फेरा हाथ
राघव चड्ढा ने शीतल अंगुराल की पीठ पर हाथ फेरा है। एक सीनियर नेता ने बताया कि राघव चड्ढा ने शीतल अंगुराल के साथ रात को मीटिंग भी की और कहा कि पार्टी आपके साथ खड़ी है। राघव इस स्टिंग ऑपरेशन और सबूतों से संतुष्ट भी नजर आए और बधाई भी दी। हालांकि, शीतल अंगुराल से जब स्टिंग व अन्य विषय पर बात करनी चाही तो उन्होंने साफ कहा कि मामला पार्टी के पास है और जांच चल रही है। वह इस बाबत कुछ कहना नहीं चाहते हैं।

पंजाब विधानसभा में दलों की स्थिति

दल   विधायकों की संख्या
आप 92
भाजपा 02
कांग्रेस   18 
 निर्दलीय 01
बसपा 01
शिअद 02
कुल सीट 117 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें