फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: रिलीज से एक दिन पहले अमृतसर पहुंचे आमिर खान, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Wed, 10 Aug 2022 11:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अभिनेता ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। आमिर खान के साथ अदाकारा मोना सिंह और उनके क्रू के सदस्य भी थे।
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे अभिनेता आमिर खान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से एक दिन पहले अभिनेता आमिर खान अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। उन्होंने बुधवार तड़के 5:30 बजे श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और अपनी फिल्म की सफलता के लिए अरदास की। आमिर खान की फिल्म बीते कुछ समय से उनके एक पुराने बयान के कारण विवादों में है। सोशल मीडिया पर फिल्म का बहिष्कार भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से एक दिन पहले अभिनेता ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। आमिर खान के साथ अदाकारा मोना सिंह और उनके क्रू के सदस्य भी थे। कुछ दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की एक टीम ने भी आमिर खान की फिल्म देखी थी और रिलीज करने की स्वीकृति दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें