फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' नेता ने PM मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, बताया तानाशाह

Mon, 27 Jun 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि एनएसजी में भारत का न शामिल होना विदेश नीति की सबसे बड़ी असफलता है। पीपल्स कन्वेंशन सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसी भी तरह आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। वे एक तानाशाह की तरह देश में इमरजेंसी लागू कर रहे हैं। सुबह आप विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। दोपहर में पुलिस ने उन्हें प्रेस कांफ्रेंस के बीच से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्रीय कैबिनेट में 31 फीसदी मंत्रियों पर संगीन मामले चल रहे हैं। 186 सांसदों पर मामले चल रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 63 सांसद भाजपा के हैं। आजादी के बाद इस सरकार के कार्यकाल में विदेशी सेना द्वारा सबसे ज्यादा अतिक्रमण किया गया। दाल और टमाटर केभाव आसमान छू रहे हैं। कश्मीर में सीआरपीएफ केआठ जवान मारे गए, पर मोदी ने मन की बात में इनका जिक्र तक नहीं किया। दिल्ली सरकार की ओर से भेजे गए 14 महत्वपूर्ण बिल रोक दिए गए। जिनमें निजी स्कूलों की लूट रोकने को बिल, न्यूनतम मजदूरी बिल, सिटिजन चार्टर बिल व लोकपाल बिल शामिल हैं।

आजाद पार्षद गरेवाल आप में शामिल
लुधियाना केआजाद पार्षद दलजीत सिंह गरेवाल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह आजाद तौर पर दो बार चुनाव जीत चुके हैं और दस हजार में से सात हजार वोट लेकर रिकार्ड बना चुके हैं। पंजाब प्रभारी संजय सिंह और सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि गरेवाल और उनके साथियों को बनता सम्मान दिया जाएगा। गरेवाल ने कहा कि वह पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से प्रभावित हैं। इस मौके पर उनके समर्थक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें