फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP का पलटवार, RSS के लिए काम करने में जुटे हैं सिद्धू

Sat, 10 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू ने की अरविंद केजरीवाल से मीटिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के मोर्चे ‘आवाज-ए-पंजाब’ को आरएसएस की बी टीम करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिद्धू का बादल परिवार पर हमला दरअसल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए था, जबकि सीधा निशाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे। आप पंजाब के सह-प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि क्रिकेटर से राजनीति में उतरने के बाद यह साबित करता है कि उनमें मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है।

उन्होंने कहा कि हमें पहले से ही शक था कि वे आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन शुरुआत में इस पर कुछ आशंकाएं थीं। जरनैल सिंह ने कहा कि सिद्धू पहले चाहते थे कि भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़े, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका तो वे अलग से आरएसएस के लिए काम करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मोर्चा सीधे बादलों को फायदा पहुंचाएगा

Sanjay singh on sidhu - फोटो : अमर उजाला
नवजो​त सिद्धू के फ्रंट के बारे में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने एक बार फिर जहर उगला। उन्होंने कहा कि सिद्धू के नेतृत्व में बन रहा चौथा मोर्चा सीधे बादलों को फायदा पहुंचाएगा। वे लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सिद्धू दंपत्ति ने हमेशा ही बादलों के भ्रष्टाचार और माफिया राज का विरोध किया है। ऐसे में उनको चाहिए कि वे किसी भी तरह से बादलों को फायदा न पहुंचाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें