फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी 90 सीटों पर पार्टी उतारेगी अपने उम्मीदवार
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक का एलान, दिल्ली में दिया जाएगा हरियाणा के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण
हरियाणा में अब चलेगा परिवार जोड़ो अभियान - डॉ. संदीप पाठक
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। आईएनडीआईए का घटक दल होने के बावजूद आप ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली में मंगलवार को हरियाणा इकाई के पदाधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद राज्यसभा सांसद और आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने यह एलान किया। इससे पहले हुई बैठक में प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा भी मौजूद रहीं। बैठक में राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी भी शामिल हुए। हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान और चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि इस अभियान में डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन मजबूत कर रहे हैं। अगले 15 दिनों में प्रत्येक गांव में कमेटी बनेगी। आने वाले दिनों में हरियाणा में सबसे बड़ा संगठन आम आदमी पार्टी का होगा। हरियाणा की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। अब हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर जनहित में किए गए कार्यों से हरियाणा की जनता बहुत प्रभावित हैं। आज हरियाणा में 25 लाख बेरोजगारों की फौज है। देश में बेरोजगारी के मामले में हरियाणा नंबर एक पर है। युवा नौकरी के लिए विदेशों में पलायन कर रहे हैं। प्रदेश में रोजाना महिलाओं के साथ रेप, चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़ जैसी वारदात हो रही हैं। सरकार छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री का बचाव कर रही है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी बदलावों से हरियाणा की जनता प्रभावित है। आम आदमी पार्टी ने एक मजबूत विकल्प जनता के सामने रखा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। आईएनडीआईए का घटक दल होने के बावजूद आप ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली में मंगलवार को हरियाणा इकाई के पदाधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद राज्यसभा सांसद और आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने यह एलान किया। इससे पहले हुई बैठक में प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा भी मौजूद रहीं। बैठक में राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी भी शामिल हुए। हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान और चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि इस अभियान में डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन मजबूत कर रहे हैं। अगले 15 दिनों में प्रत्येक गांव में कमेटी बनेगी। आने वाले दिनों में हरियाणा में सबसे बड़ा संगठन आम आदमी पार्टी का होगा। हरियाणा की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। अब हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से जनहित में किए गए कार्यों से हरियाणा की जनता बहुत प्रभावित हैं। आज हरियाणा में 25 लाख बेरोजगारों की फौज है। देश में बेरोजगारी के मामले में हरियाणा नंबर एक पर है। युवा नौकरी के लिए विदेशों में पलायन कर रहे हैं। प्रदेश में रोजाना महिलाओं के साथ रेप, चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़ जैसी वारदात हो रही हैं। सरकार छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री का बचाव कर रही है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी बदलावों से हरियाणा की जनता प्रभावित है। आम आदमी पार्टी ने एक मजबूत विकल्प जनता के सामने रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें