फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुलों को भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से किया जाएगा संबद्ध : कंवरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने राज्य भर के 25 गुरुकुलों के पदाधिकारियों से मुलाकात की
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारियों को सीसीडब्ल्यूएफ मानदंडों को संशोधित करने का निर्देश दिया
चंडीगढ़। प्रदेश में चल रहे सभी गुरुकुलों को अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के साथ संबद्ध किया जाएगा। इससे पहले, गुरुकुल राज्य के विश्वविद्यालयों से संबद्ध हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक मसौदा तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले को लेकर अगले सप्ताह में अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जाएगी।
यह फैसला यहां शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग के अधिकारियों और 25 गुरुकुलों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में लिया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में गुरुकुल के छात्रों को सामान्य स्कूल के छात्रों की तर्ज पर उच्च शिक्षा के लिए समान अवसर दिए जाएंगे। बैठक में गुरुकुलों के पदाधिकारियों ने अपने मुद्दे रखे। मंत्री ने जल्द से जल्द इनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा कि 2003 से पहले स्थापित गुरुकुलों को जल्द से जल्द एमआईएस पोर्टल के माध्यम से यू-डाइस कोड के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस ढिल्लो, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डाॅ. अंशज सिंह, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माई ट्री-माई मार्क्स योजना का 95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि अब तक हरियाणा के स्कूलों ने माई ट्री-माई मार्क्स योजना के तहत पौधरोपण का 95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। मंत्री ने अक्तूबर के पहले सप्ताह तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल संचालन की वर्तमान मांगों को पूरा करने के लिए समेकित बाल कल्याण कोष के मानदंडों को संशोधित करने का निर्देश दिया। साथ ही कक्षा पहली से 8वीं तक के नए छात्र किताबों के पूरे सेट के साथ स्कूल के पहले दिन कक्षाओं में प्रवेश करें। इस संबंध में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें