फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप: कृषि कानूनों के खिलाफ कैप्टन के प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले आप का सदन से वाकआउट

Fri, 05 Mar 2021 08:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा। - फोटो : @capt_amarinder
विज्ञापन

केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा में एक प्रस्ताव लेकर आए। हालांकि प्रस्ताव पर वोट करने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। वाकआउट से पहले सदन में आप विधायकों ने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कृषि सुधार को लेकर बनाई गई केंद्र की उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्य हैं।

विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के मुद्दे पर आप ने फिर से अपना असली रंग दिखा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप किसानों या उनके हितों की रक्षा के प्रति कभी भी चिंतित नहीं थी और आप नेतृत्व ने एक बार फिर खुद को भाजपा का एजेंट साबित किया है। भाजपा के साथ मिलकर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आंदोलनकारी किसानों के विरुद्ध साजिश रच रहे हैं। 

कैप्टन ने सदन के सदस्यों को तीन कृषि कानूनों में से एक को लागू करने की दिल्ली गजट नोटिफिकेशन की कॉपी दिखाते हुए दोहराया कि आप पार्टी किसानों के समर्थन में अपने झूठे प्रचार के द्वारा किसानों के साथ धोखा कर रही है। सच तो यह है कि उन्होंने बार-बार किसानों की पीठ पर वार किया है और वह ऐसा पहले भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह कमेटी की किसी भी बैठक में मौजूद नहीं थे। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल एक मीटिंग में शामिल हुए थे जबकि अगली मीटिंग में एक अधिकारी ने हिस्सा लिया था। मनप्रीत बादल ने भी सदन में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार को केंद्र के अध्यादेश की कोई जानकारी नहीं थी, जिसे ‘आप’ ने सदन में हंगामे का मुद्दा बनाने के लिए चुना है। कैप्टन ने आगे कहा कि यह स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी सच्चाई जानने में रुचि नहीं रखती और इस मुद्दे पर गलत जानकारी फैलाने के अपने संकुचित एजेंडे को जारी रखना चाहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें