फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले आप यहां कराएगी सीक्रेट सर्वे

Sat, 05 Apr 2014 10:52 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार में नए प्रयोग करने वाली आम आदमी पार्टी ने अब चुनाव से पहले एक सीक्रेट सर्वे कराने का फैसला लिया है। सर्वे में चंडीगढ़ की जनता का मूड जानने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें यह भी कोशिश होगी कि जो लोग अब तक किसी पार्टी के प्रति अपना मन नहीं बना पाए, उन्हें पार्टी की ओर मोड़ा जाए। पार्टी को मालूम है कि अब भी ऐसे हजारों वोटर हैं, जो न तो भाजपा के पक्ष में हैं और न ही कांग्रेस की तरफ।

ये वोटर आप की तरफ भी फिलहाल नहीं है। ऐसे वोटरों की ऑन दा स्पाट पहचान उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर आप के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पार्टी की ओर से यह सर्वे रविवार से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तेज-तर्रार वालंटियर की टीम भी तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन


पार्टी का सीक्रेट सर्वे भी चुनाव प्रचार का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी ने बताया कि समय बहुत कम है। जिन जगहों पर टीम नहीं पहुंच पाएगी कि वहां पर फोन कालिंग के जरिए पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

दिल्ली में चुनाव से पहले कराया था सर्वे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक सर्वे कराया था। पार्टी का सर्वे और चुनाव परिणाम बिल्कुल सटीक बैठा था। आप के कैंपेन मैनेजर डा. मुनीश रायजादा ने बताया कि सीक्रेट सर्वे से पार्टी को अपने रुख के बारे में पता चलता है।

इससे वालंटियर्स में कांफिडेंस आता है और इसका असर चुनाव वाले दिन भी दिखाई पड़ता है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सीक्रेट सर्वे का जिम्मा संभालने वाले डा. मुनीश ने बताया कि कुछ संसदीय क्षेत्र में सर्वे शुरू  भी हो चुके हैं और उनके परिणाम भी आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

ऐसा होगा सर्वे

पार्टी के मुताबिक सीक्रेट सर्वे में डोर टू डोर वालंटियर एक बाक्स लेकर जाएंगे। हर घर के परिवारों को एक पर्ची थमाई जाएगी। पर्ची में कांग्रेस, भाजपा, आप व बसपा के उम्मीदवारों के नाम लिखे होंगे।

परिजनों को कहा जाएगा कि किसी एक पर निशान लगाकर पर्ची बाक्स में डाल दें। जब सभी बाक्स इकट्ठा हो जाएंगे, तो उन्हें खोलकर उनका विश्लेषण किया जाएगा। सूचना यह भी है कि इन परिणाम को मीडिया के सामने भी रखने की कोशिश की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें