फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में पास तीनों विधेयक सिर्फ संशोधन, कांग्रेस कर रही किसानों से धोखा : भगवंत मान

Thu, 22 Oct 2020 03:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भगवंत मान। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में केंद्रीय कानूनों के खिलाफ पास राज्य सरकार के तीनों विधेयकों को नाटक बताया है। मान ने कहा कि सरकार संशोधन के नाम पर पंजाब के किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने सरकार से गेहूं-धान सहित सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर राज्य के तौर पर निश्चित रूप से खरीद की गारंटी वाला कानून बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


विधानसभा के बाहर भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जिस तरीके से कांग्रेसी लड्डू बांटकर जीत का जश्न मना रहे हैं, उसके लिए किसानों और समूचे पंजाबियों की आंखें खोलनी भी विरोधी पक्ष के तौर पर हमारा फर्ज है। विधानसभा में पास तीनों विधेयक केंद्र के तीनों कानूनों में केवल संशोधन है, जिस पर अभी राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर नहीं किए और केंद्रीय कानूनों में प्रदेश सरकारों का संशोधन कानूनन भी बेमायने हैं। 

मान ने कहा कि जो कांग्रेसी इन विधेयकों के हवाले से किसानों का रक्षक बता कर लड्डू बांट रहे हैं, वास्तव में उनके अंदर 2022 के चुनाव के लिए शेखचिल्ली वाले लड्डू फूट रहे हैं। मैं कांग्रेसियों समेत सभी पंजाबियों को सचेत करना चाहता हूं कि लड़ाई जीती नहीं, बल्कि लड़ाई तो अभी शुरू हुई है। इस मौके पर विधायक मीत हेयर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें