फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा, ‘माइनिंग मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वॉड’ का होगा गठन

Thu, 22 Oct 2020 02:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
खनन मंत्री मूलचंद शर्मा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा सरकार अवैध खनन पर लगाम लगाने के प्रति और गंभीर हो गई है। प्रदेश सरकार एक विशेष दस्ता तैयार कर रही है, जो प्रदेश भर में छापे मार कर अवैध खनन पर नकेल कसेगा और सीधे मंत्री को ही रिपोर्ट करेगा। खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने एक बार फिर कहा कि मौजूदा सरकार अवैध खनन को लेकर बेहद सख्त है और इसके लिए ‘माइनिंग मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वॉड’ बनाया जाएगा। जो सीधा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री के प्रति जवाबदेह होगा।

विज्ञापन


इस फ्लाइंग स्क्वॉड में सीनियर जियोलॉजिस्ट, असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर, एक माइनिंग इंस्पेक्टर होगा। इसके अलावा, फ्लाइंग स्क्वॉड में इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी और दो कॉस्टेबल को मिलाकर एक पुलिस टीम भी होगी। यह फ्लाइंग स्क्वॉड समय-समय पर औचक निरीक्षण कर प्रदेश में अवैध खनन पर शिकंजा कसने का काम करेगा।
 
सीज अवैध खनन सामग्री नीलाम करेगी सरकार
मूलचंद शर्मा ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जहां कहीं भी अवैध खनन सामग्री का सीज स्टॉक पड़ा है, उसकी जल्द से जल्द नीलामी करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें