फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बजट : आम आदमी पार्टी ने बजट को बताया झूठ का पुलिंदा, बंडल में बांधकर पहुंचे विधानसभा

Tue, 09 Mar 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पंजाब बजट के विरोध में विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी 
  • आम आदमी पार्टी ने बजट को बताया झूठ का पुलिंदा 
  • बजट की कॉपी का बंडल सिर पर रखकर विधानसभा पहुंचे आप सदस्य 
विज्ञापन
पंजाब बजट के खिलाफ प्रदर्शन करते आप सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब बजट के विरोध में विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल ने बजट के विरोध में मीठी गोलियां बांटीं, वहीं आम आदमी पार्टी ने बजट को झूठ का पुलिंदा बताया है। 

विज्ञापन


बजट के विरोध में आप विधायक मंगलवार को बजट की कॉपी का बंडल बनाकर विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल पर आप के सभी विधायक एकत्र हुए, जहां उन्होंने पंजाब सरकार के बजट 2021-22 की कॉपियों का बंडल बनाया और उसे सिर पर रखकर विधानसभा पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बजट में पंजाब के हर वर्ग को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने ठगने का प्रयास किया है।


चुनाव को देखते हुए बजट में सरकार ने ऐसे वादे किए हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। जनता कैप्टन की इस वादाखिलाफी को समझ चुकी है, जिसका जवाब चुनाव में देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें