आम आदमी पार्टी ने पंजाब को राष्ट्रीय स्तर पर महत्व दिया
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पंजाब को राष्ट्रीय स्तर पर महत्व दिया है। बुधवार को नई दिल्ली में गठित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पंजाब के छह नेताओं को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में पार्टी के दो सांसद भगवंत मान और प्रो. साधू सिंह को लिया गया है।
यूथ विंग के प्रधान हरजोत बैंस और महिला विंग की प्रधान प्रो. बलजिंदर कौर को शामिल किया गया है। वहीं, लोक सभा चुनाव में होशियारपुर से पार्टी उम्मीदवार यामिनी गोमर को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है। सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी का सूबा कनवीनर होने के कारण कार्यकारिणी में लिया गया है।