फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तरह पंजाब में भी 'आप' का राज होगा: केजरीवाल

Fri, 29 Apr 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में दोहराया कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी 'आप' का राज होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल वीरवार को चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लॉ ग्रेजुएट्स को प्रेक्टिस करने के लिए लाइसेंस बांटने पहुंचे थे।
विज्ञापन


पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में केजरीवाल ने दावा किया कि इन चुनावों में कांग्रेस का सफाया होगा। अकाली दल 10 सीटों पर सिमट जाएगी। आम आदमी पार्टी की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने पंजाब के पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की। साथ, ही पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा किया। केजरीवाल ने दम भरा है कि आज दोबारा चुनाव हों तो दिल्ली की बाकी तीन सीटें भी आप ही जीतेगी। 

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने उत्तराखंड विधानसभा मामले की मिसाल देते हुए कहा कि चार स्तंभों में से सबसे अधिक विश्वसनीय है न्यायपालिका। जब भी डेमोक्रेसी पर संकट आया न्यायपालिका ने स्थिति सम्भाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें