फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: आम आदमी पार्टी व भाजपा नेता जाएंगे पाकिस्तान, करेंगे श्री करतारपुर साहिब के दर्शन

Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार के बाद अब आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता पाकिस्तान जाएंगे। प्रकाश पर्व के मौके पर दोनों दलों के नेता गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकेंगे। इस दौरान आप नेता पंजाब की तरक्की व खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। 
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता पाकिस्तान जाकर श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे। 19 नवंबर शुक्रवार को सभी नेता और विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान के साथ श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकेंगे। आप नेताओं ने बताया कि वह गुरु पर्व के मौके पर पंजाब की तरक्की, खुशहाली की प्रार्थना करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय से बुधवार को श्री करतारपुर साहिब यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए आप के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने बताया कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलना काफी खुशी की बात है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके 19 नवंबर को पार्टी के विधायक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब, पाकिस्तान दर्शनों के लिए जाएंगे, जहां श्री गुरु नानक देव जी ने लंबे समय तक स्वयं खेती की थी। 

गुरु पर्व के मौके पर पंजाब की तरक्की, खुशहाली और हंसते-बसता पंजाब बनाने के लिए प्रार्थना की जाएगी। भगवंत मान ने यह भी बताया कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को पहले ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल किया हुआ है और इस योजना के तहत आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली के लोगों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाई जाती है।
विज्ञापन


श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिए भारत से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के दर्शनों के लिए जाते हैं लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के कारण यह कॉरिडोर बंद कर दिया गया था। सिख संगत समेत आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से बार-बार मांग करती रही कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला जाए और आखिरकार श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोल दिया गया।

भाजपा नेताओं का जत्था जाएगा श्री करतारपुर साहिब
श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर से सड़क के रास्ते जाने वाले पहले जत्थे के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ भाजपा नेताओं का जत्था गुरुवार सुबह पाकिस्तान रवाना होगा। जत्थे में सुखवंत सिंह धनौला, जसविंदर सिंह ढिल्लों, एसएस चन्नी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, तीक्ष्ण सूद, शिवबीर सिंह राजन, मंजीत सिंह राय व केडी भंडारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें