फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' ने की बंसल के खिलाफ गंभीर शिकायत

Sat, 05 Apr 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल और विजय उर्फ डिम्पी के बीच मनी एक्सचेंज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से शनिवार शाम इस संबंध में चीफ इलेक्शन आफिसर को एक शिकायत भी दी गई। पार्टी के आरोप के मुताबिक उन्हें सूचना मिली है कि डिम्पी के घर पर कांग्र्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल की एक मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान दोनों के बीच मनी एक्सचेंज हुई।
विज्ञापन


मनी एक्सचेंज के दौरान सेक्टर आठ स्थित शांति स्टूडियो के कैमरामैन ने एक फोटो भी खींची है। यह फोटो स्टूडियों के पास है। पार्टी ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह रुपया चुनाव में प्रयोग किया जाना है और यह रुपया ब्लैक मनी है। पार्टी की मांग है कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले की तह तक जांच करे और सच को सामने लाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें