फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Municipal Election: आप नहीं कर पाई कोई बड़ा करिश्मा, सिर्फ एक सीट पर खाता खुला, 10 फीसदी ही मत मिले

Wed, 22 Jun 2022 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिहोवा में आप उम्मीदवार अनिल धवन भाजपा के आशीष से 55 वोटों से हारे। वहीं, कुंडली नगर पालिका में अंजली 1910 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं और भाजपा की शिमला देवी से 77 वोटों से हारी। सोहना से आप प्रत्याशी ललिता ने 10321 वोट हासिल कर दूसरा स्थान पाया। उन्हें भाजपा की अंजू ने 1864 मतों से हाराया। 
विज्ञापन
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा में एकतरफा जीत के बाद हरियाणा निकाय चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाई। हालांकि, पंजाब राज्य की सीमा के साथ लगते कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद नगरपालिका में जरूर निशा ने चेयरमैन पद पर जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोला। इसके साथ ही घरौंडा, पिहोवा और कुंडली नगर पालिका में आप के उम्मीदवारों ने भाजपा के उम्मीदारों को कांटे की टक्कर दी। इनके अलावा, आप के उम्मीदवार चार स्थानों पर तीसरे और 17 सीटों पर चौथे स्थान पर रहे हैं। इनके अलावा, पार्टी के प्रत्याशी अलग-अलग स्थानों पर 5 से लेकर 8वें स्थान पर रहे हैं। 

विज्ञापन


निकाय चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल बनाने की तैयारी में थी। निकाय चुनाव से ठीक पहले कुरुक्षेत्र में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रैली करके ‘बदलेगा हरियाणा’ का नारा देते हुए बिजली-पानी मुफ्त की घोषणा की थी। प्रदेश के कई नेताओं और पूर्व पार्षदों को आप में शामिल कराया था। 

आम आदमी पार्टी ने नांगल चौधरी को छोड़कर सभी 45 स्थानों पर चेयरमैन पदों के लिए अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक शहरी क्षेत्र में पार्टी मतदाताओं को नहीं लुभा पाई। इस्माइलाबाद में आप की उम्मीदवार निशा ने भाजपा की पूजा गर्ग को 101 वोटों से मात दी। इसके अलावा, घरौंडा में आप के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार दूसरे नंबर पर रहे और भाजपा के हर्ष से 31 वोटों से हारे। 
विज्ञापन


पिहोवा में आप उम्मीदवार अनिल धवन भाजपा के आशीष से 55 वोटों से हारे। वहीं, कुंडली नगर पालिका में अंजली 1910 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं और भाजपा की शिमला देवी से 77 वोटों से हारी। सोहना से आप प्रत्याशी ललिता ने 10321 वोट हासिल कर दूसरा स्थान पाया। उन्हें भाजपा की अंजू ने 1864 मतों से हाराया। 

पांच स्थानों पर तीसरे नंबर रहे उम्मीदवार
आप के प्रत्याशी पांच स्थानों पर तीसरे स्थान पर रहे। गन्नौर नपा में आप की प्रत्याशी सुनीता 2770, लाडवा में अनिल 4358 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। नगर परिषदों की बात करें तो कैथल में नीलम रानी 13343, भिवानी में इंदू 21607 और कालका में घनश्याम ने 7895 मत हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहे। 18 नगर पालिकाओं में आप के प्रत्याशी चौथे और पांच उम्मीदवार पांचवें स्थान पर रहे हैं। 

आप पार्टी को मिले 10 प्रतिशत वोट
हरियाणा में निकाय चुनावों के लिए 18.30 लाख कुल मतदाता था। इनमें से 12.60 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। आम आदमी पार्टी के चेयरमैन पदों के प्रत्याशियों को कुल 130170 वोट मिले हैं। यह कुल मतदान किए गए वोटों का करीब 10 प्रतिशत बनता है। गौर हो कि कुल 46 सीटों में चेयरमैन पद के लिए कुल 406 उम्मीदवार थे। 18 नगर परिषदों के लिए 185 और 28 नगर पालिकाओं में 221 चेयरमैन पद के दावेदार मैदान में थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें