फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' का फेरबदल जारी, बल्लूआना से राजौरा आउट, सिमरनजीत सिंह नए उम्मीदवार

Mon, 05 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
आप ने दो और उम्मीदवार बदले
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी की टिकटों के लिए बवाल मचा हुआ है। इसके कारण पार्टी आला कमान ने रविवार शाम फैसला लेते हुए दो उम्मीदवारों की टिकट कैंसल कर दी। उनके स्थान पर दूसरे उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया। हलका बल्लूआना के पूर्व घोषित उम्मीदवार गिरीराज राजौरा के स्थान पर पूर्व कांग्रेसी नेता व गांव खुईखेड़ा रूकनपुरा निवासी उजागर सिंह के पोेते सिमरनजीत सिंह पुत्र अमर सिंह नए उम्मीदवार होंगे। पार्टी के फिरोजपुर जोन ऑब्जर्वर पंकज रंगा ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


जब से बल्लूआना सीट से पूर्व कांग्रेसी नेता गिरीराज राजौरा की टिकट का एलान हुआ था तब से ही पूरे हलके में बगावत फैल गई थी। गांवों में लोगों ने पोस्टर चिपका दिए थे कि गिरीराज राजौरा उनके गांव में वोट मांगने न आएं। इतना ही नहीं पार्टी के कार्यकर्ता विनोद भाटिया ने रविवार को अपने समर्थकों की एक रैली कर पार्टी आलाकमान को चेताया था। उन्होंने कहा था कि समय रहते बल्लूआना की टिकट न बदली गई तो वह आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि रैली में खास लोग नहीं आए। 

इसी दौरान शाम करीब 7 बजे पार्टी ने राजौरा के स्थान पर स. सिमरनजीत सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया। वहीं नकोदर से अवतार सिंह संघेड़ा के स्थान पर एनआरआई विंग के प्रधान सरवन सिंह हेयर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हलका बल्लूआना से नए उम्मीदवार का एलान होते ही आप समर्थक उन्हें बधाइयां देने उनके निवास स्थान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। तब से ही वह तन-मन-धन से पार्टी की सेवा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी कारगुजारी को देखते हुए जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर खरा उतरने का वह हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें