भगवंत मान ने सनेटा में शनिवार को आयोजित जनसभा में कहा कि पार्टी पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
- फोटो : amarujala
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि लोकपाल के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुछ बोलने का अधिकार नहीं है क्योंकि सीएम रहते हुए उन्होंने लोकपाल पंजाब का सबसे ज्यादा नुकसान किया था।
सांसद भगवंत मान ने कहा कि सीएम रहते हुए कैप्टन ने लोकपाल को शून्य कर दिया था। तत्कालीन लोकपाल जस्टिस हरबंस सिंह की जांच में भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में फंसे लाल सिंह, शमशेर दूलो और बाल मुकुंद शर्मा को कैप्टन सरकार ने बचाया था। उन्होंने लोकपाल के संवैधानिक पद और विधानसभा के पवित्र सदन की गरिमा को दांव पर लगा दिया था।
अकालियों ने भी सत्ता में आने पर कांग्रेसियों के खिलाफ केस को नहीं खोला। नौ साल के कार्यकाल में लोकपाल को बिल्कुल नकारा बना दिया। मान ने कहा कि कैप्टन और बादल की वजह से लोकपाल आज एक दर्जन से भी कम स्टाफ वाला कागजी लोकपाल बन कर रह गया है। कैप्टन ने डीआईजी, एसपी, डीएसपी को वापस बुलाकर लोकपाल की जांच विंग की रीढ़ तोड़ दी थी।