भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शांतिदूत ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति से दिल्ली सरकार को तत्काल भंग करने की मांग की है। सच सबके सामने आ गया है कि दिल्ली के सीएम की पार्टी आम आदमी की नहीं बल्कि केजरीवाल करप्शन पार्टी है।
दिल्ली सरकार से बर्खास्त किए वाटर सप्लाई मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से दिल्ली सीएम पर अपने साथी मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रिश्वत लेने के आरोप लगाने पर शांतिदूत ने कहा कि इससे यह साबित हो गया है कि केजरीवाल की पार्टी भ्रष्टाचारियों की टोली है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर रिश्वत लेने के आरोप उनकी ही सरकार में मंत्री रहे व्यक्ति ने लगाए हैं, इसलिए राष्ट्रपति को चाहिए कि वे केजरीवाल सरकार को भंग करें।
साथ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच करवाई जाए। शांतिदूत ने कहा कि पंजाब विधानसभा के चुनाव में भी टिकट वितरण के समय आम आदमी पार्टी के नेताओं पर पैसा लेकर अमीरों को टिकट बांटने के आरोप लगे थे।