फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी रेलकर्मी की मौत के बाद NRMU नेताओं ने काटा बवाल, ट्रेन रोकी

Mon, 08 May 2017 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
एक कश्मीरी रेलकर्मी की मौत होने पर एनआरएमयू के नेताओं ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने पैसेंजर ट्रेन को छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही रोक लिया। पंजाब में रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। ऐसे में अन्य ट्रेनें भी स्टेशन में प्रवेश नहीं कर सकीं। एनआरएमयू के नेता जगजीत सिंह, सुभाष शर्मा, जनक राज ने आरोप लगाया कि रेल अधिकारी तरक्की टेस्ट लेने की बजाए रेल कर्मियों को प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लुधियाना में तरक्की टेस्ट रखा है, यहां पर अधिकारी जानबूझ कर रेलकर्मियों को यार्ड में तपती धूप व भीषण गर्मी में काम पर लगा रहे हैं। कश्मीर के बडग़ांम से आए रेलकर्मी मोहम्मद अकमूल को तपती धूप व भीषण गर्मी में यार्ड में काम पर लगा दिया गया। इस कारण उसकी तबीयत खराब होने से मौत हो गई। नेताओं का कहना है कि अधिकारियों की तानाशाही को लेकर उन्होंने ट्रेनें रोक कर रोष प्रदर्शन किया है।

सोमवार को जालंधर से फिरोजपुर को आने वाली ट्रेन को छावनी रेलवे स्टेशन से बहुत पहले आउटर पर ही रोक दिया गया था। ऐसे में इस रूट की अन्य ट्रेनें भी फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन में प्रवेश नहीं कर सकीं। यही वजह था कि यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री स्टेशन जाने की बजाए वहीं उतर गए और अपना सामान उठाकर रेल पटरियों के बीच से होते हुए स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें